निःस्वार्थ सेवा भाव संगठन द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत किया गया पौधों का रोपण
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
निःस्वार्थ सेवा भाव संगठन की ओर से आयोजित वृक्षारोपण अभियान के तहत, पर्यावरण संरक्षण और बच्चों के बीच जागरूकता” के तहत दिए गए पौधों (पीपल, बिल, बड़) का मां भगवती जन जागरण सेवा समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्राम निवासियों ने आज उटपुर में रोपण किया।
इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि बच्चों में पर्यावरणीय जागरूकता भी पैदा करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को व्यक्त किया। इस अभियान के दौरान, माँ भगवती जन जागरण संस्था के सदस्यों और स्थानीय निवासी सर्व राकेश चंद, प्रवीण, रमन कुमार, राजवीर, दिनेश ठाकुर आकाश राणा, वंशु, शिव्यू सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। इस प्रकार की पहलों के माध्यम से हम अपने समाज और पर्यावरण को सशक्त बना सकते हैं।
वहीं, मां भगवती जन जागरूकता समिति और ग्राम निवासियों की ओर से इस पहल का स्वागत किया गया, और सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार की गतिविधियों के आयोजन की आशा व्यक्त की।