
आंगनबाड़ी केंद्र नोहाड़ा ने पोषण माह मना जागरूक किए ग्रामीण
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
आंगनबाड़ी केंद्र नोहाड़ा ने पोषण माह मना कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष ग्राम पंचायत सदस्य देश राज ने की। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पम्मी देवी ने बताया कि संतुलित और विविध आहार खाने से शरीर पुष्ट होता है। विविध किस्मों का अनाज, फल और सब्जियों का प्रयोग हमें करना चाहिए। वहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजू ने पोषण की कमी से होने वाले नुकसान की जानकारी लोगों को दी। सी एच ओ ज्योति ने पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
ये भी पढ़ें: घुमारवीं में दो गुटों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, तीन युवक घायल