आज का इतिहास : अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 06 सितम्बर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 06 सितम्बर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1552: समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था।
1716ः पहला लाइट हाउस उत्तरी अमेरिका के बोस्टन में बनाया गया।
1870: अमेरिका में पहली बार किसी महिला ने स्थानीय चुनावों में वोट डाला। हालांकि, राष्ट्रीय चुनावों में वोटिंग का अधिकार महिलाओं को 1920 में मिला था।
1901: अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को गोली मार दी गई थी। आठ दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
1915ः पहला युद्धक टैंक बनाया गया। इंग्लैंड में बने टैंक के पहले प्रोटोटाइप को “लिटिल विलि’ के नाम से पुकारा गया।
1916: पहला सुपर मार्केट अमेरिका के टेनेसी में खुला।
1929: फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ ।
1937: इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू हुआ।
1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
1969: अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली। आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
ये भी पढ़ें : टौणी देवी में शिक्षक दिवस और शिक्षण संवाद के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को जोड़ने का प्रयास
1972: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ।
1986: इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
1988: 11 साल की उम्र में थॅामस ग्रेगोरी इंग्लिश चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बने।
1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला था।
1991: सोवियत संघ ने तीन बाल्कन राष्ट्रों एस्टोनिया, लाट्विया और लिथुआनिया को 50 साल के कम्युनिस्ट शासन से आजाद किया था।
1997: बिट्रेन ने एक हफ्ते तक शोक मनाने के बाद प्रिंसेस डायना को ब्रिटेन ने अंतिम विदाई दी थी।
2007: इजरायल ने ऑपरेशन ऑर्चर्ड चलाते हुए सीरिया के न्यूक्लियर रिएक्टर को उड़ाया था।
2008: अमेरिका और भारत के बीच न्यूक्लियर डील को न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप ने मंजूरी दी थी। इससे अमेरिका को यह अनुमति मिल गई थी कि वह भारत को एनर्जी प्रोग्राम को तेजी देने के लिए न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी बेच सके।
2012: बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।