आंगनवाड़ी केन्द्र झनिक्कर में पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय पोषण मेले का आयोजन
रजनीश शर्मा | हमीरपुर
आंगनवाड़ी केन्द्र झनिक्कर में बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत बारी पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र झनिक्कर में पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। जिसमे स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजकुमारी द्वारा महिलाओं को अनीमिया की रोकथाम के लिए जानकारी सांझा की गई। पंचायत की कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण संबंधी जानकारियां सांझी की गई। जैसे घर पर बने व्यंजनों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। फास्ट फूड से परहेज करे।
ये भी पढ़ें: लाखों उपभोक्ताओं को झटका, बिजली का बिल बढ़ाने वाला बिल विधानसभा में पास
पोषण मेले में व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जैसे अंकुरित चने, अंकुरित मूंगदाल मीठी सेवियां और चना चाट व महिलाओं को इन व्यंजनों की पौष्टिकता के बारे में बताया गया। उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई कि खाने में तीन रंगों का विशेष ध्यान रखें। एक पेड़ मां के नाम चली मुहिम की भी बढ़ावा देने बारे आग्रह किया गया। इस दौरान एमपीडब्ल्यू राजकुमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुमलता,सीता देवी, प्रोमिला देवी, वीरेंद्रा कुमारी आंगनवाड़ी सहायिका रजनी कुमारी,आशा कार्यकर्ता पूनम कुमारी व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।