राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
वीरवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में रेड रिबन क्लब की ओर से इस संस्थान के नोडल आफिसर राज कुमार अनुदेशक द्वारा जागरुकता कार्यक्रम संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस थाना भोरंज से एएसआई संजीव पुंडीर उपस्थित रहे। इस जागरुकता कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज के संजीव कुमार धीमान अनुदेशक, संजीव ठाकुर, सरोज कुमारी अनुदेशिका, संजय कुमार अनुदेशक, विशाल शर्मा, मानेश्वर सिंह व अरूण कुमार भी उपस्थित रहे। एएसआई संजीव पुंडीर ने प्रशिक्षणार्थीयों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: सुजानपुर में 29 सितंबर को सर्व कल्याणकारी संस्था लगाएगी फ्री मैगा मैडिकल कैंप
इसके अलावा शराब व चिट्टा जो कि आजकल ज्यादा फैल रहा है, इनके उपर विस्तृत जानकारी दी। नशा किसी प्रकार का भी हो व्यक्तित्व के विनाश, निर्धनता की वृद्धि और मृत्यु के द्वार खोलता है। उन्होनें साइबर काइम के तहत होने वाली ठगी, अश्लील मैसेज, अन्य लड़ाई झगड़ो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ट्रैफिक रुल के बारे में भी प्रशिक्षणार्थीयों को अवगत करवाया गया। प्रशिक्षणार्थीयों को स्वच्छ व पौष्टिक आहार और अच्छे व्यवहार के बारे में विस्तृत रुप में जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थीयों को आध्यात्मिक व सामाजिक होने के साथ-साथ अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित रहने के लिए प्रोत्साहित किया।