
हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26 व 27 सितंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान है। 26 सितंबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 29 सितंबर तक माैसम खराब बना रहने की संभावना है। 30 सितंबर से माैसम फिर साफ रहने के आसार हैं। उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 23 सड़कें आवाजाही के लिए बाधित रहीं। इसके अलावा एक पुल व नाै ट्रांसफार्मर भी ठप रहे।
ये भी पढ़ें: पूर्व डीजीपी, एसपी कांगड़ा समेत 10 अफसरों की शिकायत, केस दर्ज
वहीं प्रदेश में मानसून कमजोर होते ही पारा लगातार चढ़ रहा है। सोमवार को कांगड़ा में पहली बार अधिकतम तापमान सितंबर में 35 डिग्री पहुंचा। इससे पहले सितंबर 2020 में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजधानी शिमला में 30 साल बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सितंबर 1994 में शिमला में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा था। प्रदेश में सितंबर के दौरान गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिमाचल के 16 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।