
आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ में निकाली गई पोषण रैली
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी, महिला मंडल प्रधान सुनीता देवी ने गांव की सभी महिलाओं के साथ पोषण रैली निकाली। इस रैली में सीमा देवी, रितु, अंजू देवी, सुलोचना देवी, मीनू, सहायिका सुनीता देवी, नेहा निशु, मंजू आदि ने भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने घर की बनी चीजों को खाने के लिए जागरूक करना है तथा इसके साथ ही बाहर की बनी हुई चीजों को ना खाने की सलाह भी दी गई।
ये भी पढ़ें: हमीरपुर में किसान मोर्चा मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित