
नेहा वर्मा। हमीरपुर
रेडू हिमाचली की फेमस डिश रेड़ू। इसे दही तड़का भी कहते है – हिमाचल प्रदेश की डिश में हम दही में मसाला तड़का लगाते है तो स्वाद बहुत चटपटा आटा है- इस रेसिपी को ट्रेडिशनल यानि पारम्परिक तरीके से थोड़ा हटकर बनाया है।
आवश्यक सामग्री
- तेल
- 2 कप ताजा दही
- जीरा
- साबुत मेथी
- सूखा धनिया
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 2 प्याज कटे हुए
- एक बड़ा चम्मच लहसुन
- एक बड़ा चम्मच अदरक
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नमक
- हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
विधि :
- सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट ले और उसमे 2 कप पानी डाल कर अच्छे से मिला लें।
- अब कड़ाई में 2-3 चम्मच तेल डाल कर गरम करें। थोड़ा ठंडा होने पर फिर से गैस ऑन करें।
- अब उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच मेथी,1 छोटा चम्मच धनिया डाल दे।
- उसके बाद थोड़ा पकाये और साथ ही 2 साबुत लाल मिर्च डाल दें।
- अब इसमें प्याज डाल दें। और हल्का भूरा होने तक पकाये।
- अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर इसे एक मिनट तक पकाये।
- अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर ओर धनिया पाउडर डाल कर अच्छे से भून लें। ध्यान रहे ज्यादा नहीं भुनना है।
- अब एक हाथ से लस्सी को इसमें दाना है। और दूसरे हाथ से इसे लगातार चलन है। जिससे लस्सी फाटे नहीं। या आप लस्सी डालने से पहले गैस बंद कर सकते है जिससे लस्सी फाटे नहीं और लस्सी अच्छे से मिक्स होने पैर गैस फिर से ऑन कर लें।
- अब थोड़ा सा पकाये। और स्वादानुसार नमक डालें। उसके बाद हरा धनिया दाल दें।
रेडू तैयार है।