
महिला मंडल कोहलवीं को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित
रजनीश शर्मा | हमीरपुर
टौणी देवी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकांदर के गांव कोहलवीं के महिला मंडल को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्रामीण विकास विभाग व जिला प्रशासन हमीरपुर के द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए टौणी देवी ब्लॉक में से महिला मंडल कोहलवीं को चुना गया। यह सम्मान मुख्य अतिथि एस डी एम हमीरपुर के द्वारा दिया गया।
ये भी पढ़ें: ग्राम पंचायत बारीं का कोरम पूरा, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा