
सुजानपुर बस स्टैंड के पास दो वाहनों की भिड़ंत
बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर
सुबह-सुबह सुजानपुर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर दो बाहनों में भिड़ंत हो गई। निगम प्रबंधन के बस और एक टैक्सी गाड़ी आपस में टकरा गए। जिसके चलते मुख्य बस स्टैंड पर जाम लग गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। बस और गाड़ी में सवार सवारियां पूरी तरह सुरक्षित है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले यातायात व्यवस्था को बहाल करवाया और दोनों पक्षों के मध्य समझौता करवाकर मामला शांत करवा दिया।
ये भी पढ़ें :युको बैंक ऊहल की एंट्री मशीन बनी शो पीस, सरकारी विभागों के काम काज में आ रही परेशानी
दुर्घटना के क्या कारण रहे इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि सुजानपुर बस स्टैंड पर सुजानपुर पुलिस का एक कर्मी प्रातः से शाम तक यातायात व्यवस्था संभाले रखता है। अगर बेनी प्रसाद गेट मुख्य चौक पर भी एक पुलिसकर्मी की तनाती कर दी जाए तो इस तरह की दुर्घटनाओ से बचा जा सकता है।