
बड़ी शिद्दत से मनेगा प्रदेश सरकार का द्विवार्षिक समारोह : संदीप सांख्यान
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
नैतिकता की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं की बिलासपुर में आयोजित आक्रोश रैली पूरी तरह से फ्लाॅप साबित हुई है, देश की शान तिरंगे को 25 रुपये में बेचने वालों के मुंह से भ्रष्टाचार, ईमानदारी और सदाचार की बातें शोभा नहीं देती। प्रदेश ही में मजबूत सरकार को गिराने के लिए बाहरी राज्यों का फाॅर्मूला यहां पर चलाने वाले भाजपाई न सिर्फ जनता के सामने बेनकाब हुए हैं बल्कि इस कृत्य के लिए करोड़ों पानी की तरह बहाकर ठंडी छांव बैठे भाजपा नेता अब अखबारों की सुर्खियां बने रहने के लिए नित नए हथकंडे अपना रहे हैं। बावजूद इसके मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार अपना दो साल का सफल महोत्सव बिलासपुर में शिद्दत से मनाने जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह जिला से जाने वाला यह संदेश कई मायने रखता है, ऐसे में भाजपा नेताओं की धुकधुकी समझी जा सकती है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने बीते कल भाजपा की कथित आक्रोश रैली का जबाव देते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा है जो देश के स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त के मौके पर देश का राष्ट्रीयध्वज 25 रुपये में बेचने को देश का स्वर्णिम काल बताती है। यहीं नहीं सहकारी सभाओं के माध्यम से तिरंगा बेचने के लिए जनता को बाधित तक किया गया। भाजपा की पीड़ा इसलिए भी स्वाभाविक है, कि करोड़ों बहाने के बावजूद इनका आपरेशन लोटस औंधे मुंह गिरा है। अब जबकि जनता में इसका पर्दाफाश हो चुका है तथा किरकिरी सार्वजनिक है तो जनता को भ्रमित करने के लिए यूपी बिहार की तर्ज पर आए दिन नए नए नाम देकर रैलियां करने में जुट गए हैं। हिमाचल के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह से फ्लाॅप साबित हुए भाजपा नेता अब दिल्ली में बैठकर ही बयानवीर बने हैं।
ये भी पढ़ें :रावमापा चौरी ने आपदा प्रबंधन प्लान में हमीरपुर में किया प्रथम स्थान हासिल
सांख्यान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश से चार लोकसभा सांसद जिनमे से एक केंद्रीय मंत्री और तीन राज्यसभा के सांसद प्रदेश सरकार और हिमाचल की जनता को केंद्र से पिछले दो वर्षों में एक फूटी कौड़ी की मदद नहीं कर पाए हैं, शर्म की बात है कि यह मदद तभी करते यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार होती, ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या केवल राजनीति के लिए ही प्रदेश की जनता का दोहन किया जाता है। हिमाचल की प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी जनता भाजपा ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार की चालाकियों से भलि भांति परिचित है। इसलिए सरकार ने पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर विश्वास व्यक्त किया और मजबूत सरकार बनाई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने बलबूते पर प्रदेश को आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर अग्रसर है।
संदीप सांख्यान ने बिलासपुर में होने वाले प्रदेश सरकार के द्विवार्षिक समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु बिलासपुर से नई योजनाओं का सृजन करके नए बिलासपुर को गढ़ने जा रहे हैं तो भाजपाईयों के पेट में बल पड़ना लाजिमी है। संदीप सांख्यान ने कहा कि बिलासपुर एक वीरभूमि है और आने वाले कल बिलासपुर से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश वासियों के लिए एक नए विकास और नए उत्थान की इबारत लिखने जा रहे हैं ऐसे में भाजपा का गुबार स्वभाविक है क्योंकि हिमाचल के बनने से लेकर आज तक भाजपा की सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा करने में असफल रही है, तो भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के आक्रोश रैलियों के माध्यम से सिर्फ जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है।