
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा दौरा: धौलाधार फूड स्ट्रीट का शिलान्यास और महिला थाना का उद्घाटन
पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को कांगड़ा जिला के शीतकालीन प्रवास पर पहुंचे। साई ग्राउंड के हेलिपैड पर कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने धौलाधार फूड स्ट्रीट का शिलान्यास और महिला पुलिस थाना का उद्घाटन किया।
ये भी पढ़ें: अणु खेल मैदान में शुरू हुई सेना भर्ती , तीन जिलों से 3200 उम्मीदवार ले रहे भाग
इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुवीर बाली, योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, धर्मशाला से पूर्व उम्मीदवार देवेंद्र जग्गी, डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीना शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।