
रावमापा चौरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
“आज ही के दिन संविधान लागू किया गया था” कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराया जाता है, जो देश के संवैधानिक प्रमुख होते हैं। देश 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व को हर साल 26 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है। हर एक भारतीय के लिए यह गर्व का दिन होता है।
साथ में उन्होंने बताया कि 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि यह दिन भारतीयों को गणतंत्र होने की याद दिलाता है। इतिहास के पन्नों में 26 जनवरी को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत में लोकतंत्र की शाम हुई। सबसे पहले राष्ट्रगान के साथ ध्वज फहराया गया उसके बाद बच्चों के द्वारा सलामी मुख्य अतिथि को दी गई। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी कुलभूषण, डीपी संजीव कुमार, राजेश कुमार प्रयोगशाला सहायक इत्यादि उपस्थित रहे।