
Breaking : भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता किशन कपूर ने इस दुनिया को कहा अलविदा, पीजीआई में ली अंतिम सांस
पोल खोल न्यूज़ | धर्मशाला
बीजेपी नेता एवं पूर्व सांसद किशन कपूर का आज चंडीगढ स्थित पीजीआई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। किशन कपूर पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहे। इसके अलावा वे एक बार कांगड़ा से सांसद भी रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बीजेपी परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद श्री किशन कपूर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।
भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है।
किशन कपूर जी ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण हेतु अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को… pic.twitter.com/q3lkrQ694B
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) February 1, 2025
बताते चलें कि किशन कपूर का जन्म 25 जून, 1951 को जिला कांगड़ा के खनियारा में हरिराम और गुलाबो देवी के घर हुआ था। उनकी राजनीतिक यात्रा 1970 के दशक में जनसंघ और जनता पार्टी की सदस्यता से शुरू हुई।
ये भी पढ़ें: कोलकाता से शिमला तक चिट्टे का नेटवर्क, गैंग ने सोशल मीडिया से बनाया था उत्तर भारत में गिरोह
1985 में कपूर ने धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पहला चुनाव लड़ा। 1990 में वे धर्मशाला से बीजेपी के विधायक चुने गए। 1993 में दूसरी बार, 1998 में तीसरी बार चुनाव जीते। इस दौरान वह बीजेपी सरकार में परिवहन, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी विकास जैसे विभागों के मंत्री रहे। साल 2003 में कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी से वह चुनाव हार गए।
वर्ष 2007 से 2012 तक उद्योग, परिवहन और शहरी विकास मंत्री रहे। दिसंबर 2017 से मई 2019 तक खाद्य और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में वे कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों के अंतर से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।