
सरकाघाट से गुड़गांव वाया रखोह, चोलथरा, अवाहदेवी बस को चलाने के लिए भेजा ज्ञापन
पोल खोल न्यूज़ | सरकाघाट
अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवम् अल्प संख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने उपमंडल अधिकारी (ना०), सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार तथा मुख्यमंत्री, हिमाचल सरकार को ज्ञापन भेज कर मांग की है, कि हरियाणा सरकार उस बस को दोबारा चालू करे, जिसे हरियाणा सरकार ने 10-12 वर्ष पूर्व बंद कर दिया था। ये बस सरकाघाट से गुड़गांव के लिए वाया रखोह, चोलथरा व अवाहदेवी चलती थी तथा धाड़ता क्षेत्र के लोगों को इस सीधी बस का लाभ भी मिलता था। मोर्चा के अधिकारियों ने हरियाणा तथा हिमाचल सरकार को अवगत करवाया कि अब राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण कार्य जोरों शोरों पर है तथा शीघ्र ही ये राष्ट्रीय मार्ग बनकर त्यार हो जायेगा और बाहरी चालकों तथा जनता सभी की इसका भरपूर फ़ायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर के निधन पर जताया गहरा शोक
इस मौके पर अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवम् अल्प संख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकाघाट के महासचिव रणजीत सिंह, धाड़ता क्षेत्र से संबंध रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व मोर्चे के अतिरिक्त प्रदेश प्रैस सचिव रमेश चन्द भारद्वाज तथा हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति, के प्रदेशाध्यक्ष हरिदास प्रजापति व समर्थन व मांग करने वालों देनें वालों में धाड़ता क्षेत्र से ओंकार गारला, संजय कुमार, विक्रम सिंह, देश राज सकलानी, अभिषेक भारद्वाज, अलंकृत भारद्वाज, सोमा देवी, सीमा देवी, किरणा देवी इत्यादि सदस्यों ने अपनी मांग रखी है।