
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में चलेगा अपना पुस्तकालय संग्रह अभियान : ओम कांत ठाकुर
पोल खोल न्यूज़ | मंडी
जिला प्रशासन मंडी 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में अपना पुस्तकालय संग्रह अभियान चलाने जा रहा है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी साहित्य और प्रतियोगिता से संबंधित पुरानी किताबों को पुस्तकालय में पढ़ने के लिए दान कर सकता है।
एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया मंडी में ने बताया कि उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार पुस्तकालय संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला भर में जहां जहां भी अपना पुस्तकालय खोलने की योजना है, उसके लिए यह पुस्तकें इकट्ठा की जा रही है। इसके लिए इंदिरा मार्केट में कियोस्क स्थापित किया जाएगा। वहां जो भी लोग इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं वहां पर दान कर सकता है।
ये भी पढ़ें : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उहल नदी में ब्राउन ट्राउट मछली का संग्रहण : विवेक चंदेल
उन्होंने आने वाली नई पीढ़ी के लिए इस अभियान में अधिक से अधिक पुस्तकें दान करने का आह्वान किया है। पुस्तकें खरीदने के लिए मौद्रिक दान भी किया जा सकता है। जिला प्रशासन पुस्तकें दान करने वालों के लिए होम रिसीविंग की सुविधा भी देने जा रहा है। इसके लिए दानी को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। उन्होंने दानी सज्जनों से अनुरोध किया कि पुरानी पाठय पुस्तकें, अत्यधिक क्षतिग्रस्त पुस्तकें और तीन वर्ष से पुरानी प्रतियोगी पुस्तकों को दान न करें।