
एचआरटीसी की 72 घंटे की हड़ताल रद्द, सरकार और यूनियन के बीच बनी सहमति
पोल खोल न्यूज़ | शिमला
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक और परिचालक यूनियन ने आज डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से चर्चा के बाद रविवार आधी रात से शुरू होने वाली अपनी 72 घंटे की प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली।
हड़ताल वापस लेने के बाद, अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार और HRTC प्रदेशवासियों की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित और प्रतिबद्ध हैं। यूनियन ने सरकार को ₹100 करोड़ से अधिक के बकाया नाइट ओवरटाइम भत्ते को लेकर 72 घंटे की हड़ताल की नोटिस दी थी।
ये भी पड़ें :HPU Shimla : स्नातक परीक्षाएं 27 से, विवि ने जारी किया संभावित शेड्यूल
अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन का भुगतान हर महीने बिना किसी देरी के किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने HRTC कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया है और हाल ही में ओवरटाइम भत्ते के लिए ₹5 करोड़ जारी किए गए हैं। जल्द ही निगम के लिए ₹10 करोड़ अतिरिक्त ओवरटाइम भत्ते के रूप में वितरित किए जाएंगे।”