
हिमाचल में विदेशी महिला से रेप, तंत्र मंत्र के नाम पर किया यौन शोषण
पोल खोल न्यूज़ | धर्मशाला
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला ने मैक्लोडगंज के एक धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक महिला ने धर्मगुरु पर मानसिक, सामाजिक और यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला थाना धर्मशाला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं, जानकारी देते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घटना कुछ महीने पहले की है, लेकिन यह अभी उनके ध्यान में लाई गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन संदिग्ध से पूछताछ जरूर की जाएगी। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें :हणोगी टनल में बाइकर्स के हुड़दंग मामले में आरोपियों की हुई पहचान, केस
सूत्रों के अनुसार, यह घटना 2 नवंबर 2024 की है। उस समय पीड़ित महिला बीमार थी और उसका पति बोधगया में था। वह मैक्लोडगंज में तंत्र विद्या के जरिए स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। इसी दौरान, जिस व्यक्ति से वह स्वास्थ्य लाभ ले रही थी, उसने उसकी बीमारी का फायदा उठाकर इस कृत्य को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति के माध्यम से ही आरोपी व्यक्ति से मिली थी। उधर, आरोपी शख्स ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
शालिनी अग्निहोत्री, SP, कांगड़ा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। उधर, बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने अमेरिकी एंबेसी को भी मामले की शिकायत दी है और कहा कि तंत्र मंत्र के नाम पर उसका यौन शोषण किया गया है। पता चला है कि पुलिस ने आरोपी को डिटेन भी किया है। हालांकि, उसने रेप के आरोपों से इंकार किया है।