
पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़
पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
हिमाचल पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर एनएच पर होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार करवाने के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्मी कैंट अल्हीलाल के समीप एक होटल पर दबिश देकर यह कार्रवाही की है। हिरासत में ली गई महिलाएं पंजाब की हैं।
ये भी पढ़ें : उपभोक्ताओं को डिपुओं में अगले महीने मिलेगा सस्ता रिफाइंड और सरसों तेल
वहीं, दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया पिछले कुछ समय से शिकायतें आ रही थीं कि बैजनाथ-पालमपुर मार्ग पर चल रहे होटल में देह व्यापार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।