
करसोग की बिमला खड्ड किनारे मिले द्रष्टि गांव के दो युवक, मौत
पोल खोल न्यूज़ | मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की खड़कन पंचायत के तहत द्रष्टि में शुक्रवार को दो स्थानीय युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को खड्ड किनारे बेहोशी की हालत में देखा गया। जांच में दोनों मृत पाए गए। दोनों ही द्रष्टि गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। वहीं, बताया जा रहा है कि दोनों युवक शुक्रवार दोपहर का खाना खाने के बाद घर से काम के लिए निकल गए। उसके बाद घर के साथ गुजरती बिमला खड्ड में बेहोश देखे गए।
ये भी पढ़ें: हिमाचल उच्च शिक्षा और महिला बाल विकास निदेशालयों को शिफ्ट करने की तैयारी
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों युवक मजदूरी करते थे। युवकों की पहचान भगत राम (43) पुत्र बंगालु राम गांव द्रष्टि और संजय (26) पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव द्रष्टि, करसोग के रूप में हुई है। माैत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा।