
रंगस में झुग्गी झोंपडियों में रह रहे प्रवासीयों से लोग खौफजदा , तुरंत हटाने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
नादौन विधानसभा क्षेत्र के रंगस क्षेत्र में झुग्गी झोंपडियों में रह रहे प्रवासियों लोगों को वहां से हटाने पर रंगस क्षेत्र की महिलाएं मुखर हो गई हैं। महिलाओ ने चेताया कि अगर प्रशासन द्वारा इन प्रवासियों को जल्द नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अख्तयार करने से पीछे नहीं हटेंगी। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस संदर्भ में करीब एक दर्जन महिलाओ ने स्थानीय बी.डी.सी.संतोष कुमारी के नेतृत्व में एस.पी.को मांग पत्र भी सौंपा है।
खड्डों नालों में कर रहे शौच
महिलाओ ने बताया कि रंगस में रह रहे ये प्रवासी खुले में शौच कर खड्डो के पानी को दूषित कर रहे हैं जिससे बीमार होने का अंदेशा बना रहता है। इसके साथ ही इन लोगों द्वारा क्षेत्र के माहौल को खराब किया जा रहा है, उनके द्वारा शोरशराबा, गालीगलौच किए जाने की वजह से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
जनता तो क्या पालतू जानवर भी सुरक्षित नहीं
महिलाओ ने बताया कि प्रवासी लोग इकठे होकर स्थानीय लोगों को डरा धमका रहे हैं। बीते दिन भी एक प्रवासी द्वारा एक महिला की भैंस से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आ चुका है, जिसकी शिकायत नादौन पुलिस को भी दी गई थी। इनकी हरकतों से स्थानीय लोग बेहद परेशान हो चुके हैं और ख़ौफ़ के साए में रह रहे हैं महिलाओ और लड़कियो के साथ कोई भी अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। महिलाओ ने बताया कि अगर इस संदर्भ में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किए जाने की रणनीति बन चुकी है।
एसपी ने नियमानुसार कार्यवाही का दिया भरोसा
इस दौरान महिला मंडल की प्रधान प्रियंका समेत सुषमा, रीना देवी, तृपता देवी, नीलम मीना आदि महिलाए मौजूद रहीं। इसके बारे में एस. पी. भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिलाओ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।