
Himachal : भारी भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद
पोल खोल न्यूज़ | कुल्लू/ मनाली
मनाली-लेह मार्ग पर सोलंगनाला के पास स्नो गैलरी पास भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। भूस्खलन के कारण नाले में भारी मात्रा में मलबा बह गया है। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
मनाली पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह इस मार्ग पर सफर करने से बचें। पुलिस ने कहा कि स्नो गैलरी में मलबा गिरने के कारण मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
ये भी पढ़ें: मंडी में प्राकृतिक आपदा पर माकपा ने जताई गहरी चिंता, राहत कार्यों में तेजी और मुआवजे की मांग
मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। ऐसे में मार्ग को खोलने में समय लग सकता है। प्रशासन ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सीमा सड़क संगठन को यातायात बहाल करने के लिए कहा गया है।