संजय कुमार | ऊहल
विकास खंड टौणी देवी के तहत ऊहल, भटेड, पोहज, उटपुर में स्वछता अभियान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। जगह जगह कूड़े कचरे के ढेर हर किसी का मुँह चिड़ा रहें है। लोगों के इन कारनामो से विकास खंड टौणी देवी की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। विकास खंड टौणी देवी की तक़रीबन सभी पंचयतो में ना तो सार्वजनिक कूड़े के लिए कूड़े दान है और ना गंदे पानी के लिए गड्ढों की व्यवस्था है। सार्वजनिक स्थानों पर चारों और विखरे प्लास्टिक के लिफाफे और रास्तो में बहता हुआ गंदा पानी सुंदरता को प्रभावित कर रहा है।
खुले में गंदे पानी की वजह से कई जानलेवा बीमारियों को खुला निमत्रण दिया जा रहा है। उहल में ऊहल जंदडू चौक पर प्लास्टिक व कूड़े के ढेर लगा दिए गए है। पूरे बाजार में एक भी कूड़ादान नहीं है, जिस कारण बाजार में भी गंदगी का आलम है। उधर भटेड, ऊटपुर, पोहंज पंचायतो में भी गंदे पानी से जनता काफ़ी परेशान है। कपड़े धोने व बर्तन धोने तक का पानी सार्वजनिक रास्तो पर फेंका जा रहा है।
ये भी पढ़ें: आज का इतिहास : दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला
प्रशासन को शिकयत कर के भी आश्वासन के अलवा कुछ नहीं हुआ। प्रशासन और पंचायत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर लोग खुले में गंदगी फेंक रहें है। स्थानीय प्रतिनिधियों की मानें तो समय समय पर जनता को स्वच्छ भारत के अभियान के बारे में अवगत करवया जाता है। विकास खंड अधिकारी ओम प्रकाश का कहना है कि मामला मेरे ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा पाया जाता है तोह उचित कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।