Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 1 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-
1515 – यहूदियों को आस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
1651 – चार्ल्स द्वितीय स्टुअर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1664 – छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।
1785 – डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1880 – देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1906 – ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1912 – रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई
ये भी पढ़ें: हिमाचल में पांच लाख सैलानियों ने मनाया नए साल का जश्न, शिमला का विंटर कार्निवल अब 4 जनवरी तक
1915 – महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
1928 – अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंटोनियो में खुला।
1941 – हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात हास्य अभिनेता असरानी का जन्म।
1948- इटली का संविधान अस्तित्व में आया था
1949 – कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1950 – अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिला।
1951 – हिन्दी और मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म।
1955 – भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया।
ये भी पढ़ें: महिला एवं बाल विकास विभाग में नियुक्त पर्यवेक्षकों की मांगो को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे : राजीव राणा
1955 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का निधन।
1971 – टेलीविजन पर सिगरेट के विज्ञापनों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया।
1971 – कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म।
1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरुआत हुई।
1975 – बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म।
1978 – बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म।
1995 – विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 – सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
1997 – भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
2001 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ था