आलू मटर की सब्ज़ी तो आपने बहुत खाई होगी। तो आज ट्राई करें आलू मटर परांठा। देखिए कैसे बनता है आलू मटर परांठा। अगर आप स्ट्रीट फ़ूड में परांठा खाने के शौक़ीन हैं तो ये परांठा आपको ज़रूर पसंद आएगा।
आवश्यक सामग्री :
250 ग्राम उबले हुए आलू
2 चम्मच मटर
250 ग्राम गेहूं आटा
2 इंच अदरक
4 हरी मिर्च
1/2 कप धनिया पत्ता
1 चम्मच जीरा
आवश्यकतानुसार हल्दी
4 चम्मच सरसो तेल
आवश्यकतानुसार बनाने के लिए रिफाइंड या घी
स्वादानुसार नमक
विधि:
सबसे पहले आटा को गूंथ कर रख ले।
अब अदरक मिर्च को कूट ले और आलू मे नमक मिला कर मैस कर ले।
कढ़ाई गरम कर सरसो तेल डाले अब इसमे जीरा कुटी हुई मिर्च, मसाला व मटर डालकर भुने।
जब थोड़ी भून जाए तब आलू धनिया डालकर इसे चलाये।
2 मिनट मे गैस बन्द कर दे
अब आटा के गोल गोल पेड़े बनाकर आल को इसमें भरे।
उसके बाद रोटी के आकार में इसे बेल लें।
तवा गरम करके इसे डाले तथा तेल लगाकर दोनो तरफ से लाल होने तक सेंके।
आलू मटर पराठा तैयार है इसे गरमा गरम सॉस के साथ सर्व करे।