Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 30 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1530 : मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।
1649 : इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ का सिर कलम किया गया।
1790 : पहली लाइफबोट काे टायन नदी में उतारा गया।
1889 : हिन्दी साहित्यकार और कामायनी जैसे काव्य संग्रह के रचयिता जयशंकर प्रसाद का जन्म।
1903 : लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
1910 : भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।
1911 : ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।1913 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।
1933 : एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।
ये भी पढ़ें: दो जिलों में शातिरों ने दो व्यक्तियों को बनाया निशाना, साढ़े 15 लाख की ठगी
1948 : नाथू राम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की।
1949 : रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।
1951: भारतीय राजनीतिज्ञ प्रकाश जावड़ेकर का जन्म हुआ।
1957: संयुक्त राष्ट्र ने साउथ अफ्रीका को नस्लभेद नीति पर फिर से विचार करने के निर्देश दिए।
1964 : दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।
1968 : हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।
1971 : इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।
1972 : पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
1989 : अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
1991 : इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
ये भी पढ़ें: सुजानपुर के युवा बढ़ा रहे प्रदेश की शान : अभिषेक राणा
1997: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निधन के 49 साल बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन संगम के तट पर किया गया।
2007 : टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।
2008 : चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
2016 : नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गये तथा 136 घायल हुए।