
पोल खोल न्यूज़ | बिलासपुर
नगर परिषद बिलासपुर के नवनियुक्त नामंकित सदस्यों श्याम लाल पवंर (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता) बीना राणा, मनीष शर्मा व साजिद खान ने प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खु व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा का आभार व धन्यवाद किया है। उक्त सभी नामंकित सदस्यों ने संयुक्त बयान जारी करके कहा कि नगर परिषद बिलासपुर बिलासपुर शहर की एक सुदृढ़ संस्था है और बिलासपुर नगर के विकास और उत्थान के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का नामंकित सदस्य पद पर नामंकित करके मुख्यमंत्री ने बिलासपुर नगर की विकासात्मक योजनाओं को आगे बढाने की जिम्मेदारी जो उनके कंधों पर डाली है वह वे अपनी पूरी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और पारदर्शिता ने निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बिलासपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और विकास की तरफ बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का अन्तरिम बजट विशेष; युवा महिला गरीब और किसान को करेगा सुदृढ़: धूमल
इधर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान, जिला शिकायत समिति निवारण के सदस्य हेम राज ठाकुर, जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर, धीरज शर्मा, लक्षण दास कौशल, सुरेंद्र ठाकुर, संदीप ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, कांता शर्मा, निक्का राम मेहता, भूपिंदर सिंह ठाकुर, अनीश ठाकुर, पुनीत कौंडल, प्रेम लाल, राजेन्द्र चौहान, कंचन शर्मा, विजय कुमार, रूप लाल चौहान, संजीव शर्मा, दिव्य कुमारी, देवांश शर्मा, विजय लक्ष्मी, शैलेन्द्रा शर्मा, पारुल चौहान, अपूर्व शर्मा, केवश कौंडल, राजीव शर्मा, अरमान अली, हैपी सिंह, रिदम शर्मा, निशा शर्मा, महबूब खान, हमीद खान, राजेन्द्र वर्मा, शुभम चौहान, सन्दीप कुमार, रमेश राणा, गौरव भारद्वाज, किरण कुमार, निर्मला राजपूत, दौलत राम बादल, व अन्य कांग्रेस जनों ने नगर परिषद बिलासपुर के चार सदस्यों को नामंकित करने खुशी का जताई है और साथ ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का धन्यवाद व आभार जताया है।