
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककडियार में राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के अन्तर्गत विज्ञान प्रयोगशाला का आयोजन किया गया जिसमे महान विज्ञानी सर सीवी रमन को नमन किया गया। विज्ञान अध्यापिका अरुणा कुमारी ने छात्रों को विज्ञान के अन्तर्गत की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने खेल-खेल में विज्ञान की गतिविधियों में भाग लिया। अरुणा कुमारी ने छात्रों को कहा कि आप सोचो, उसको जानो, यही विज्ञान है। स्कूल प्रधानाचार्य बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे इस विषय की तरफ आकर्षित होते हैं।
ये भी पढ़ें: किसानों की फसलों के सुरक्षा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए बनाया जाए कानून : सीटू
उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है। नित्य नए नए आविष्कार हो रहे हैं। जो बच्चे विज्ञान पढ़ने में रुचि लेते हैं उन्हें बाल वैज्ञानिक बनने का अवसर मिलता है। विज्ञान के प्रति बच्चों में उत्साह देखा जाता है। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य कंवर रजनीश सिंह, कुलदीप शर्मा,, कृष्ण कुमार, रजत शर्मा, कमलेश कुमार, कंचन बाला, अंजू शर्मा, मधु, किरण, कमलेश कपूर, अनीता, सुनीता, शिवानी आदि समारोह में उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में कंचन, शबनम, रिद्धिमा, पलक, नीतिश ने भाग लिया।