
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 04 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1879: लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना। यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था।
1883: दरबान सिंह नेगी प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस मिला का जन्म।
1921: असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।
1922: प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फि़ल्म अभिनेत्री दीना पाठक का जन्म।
ये भी पढ़ें: बारिश और बर्फबारी से बढ़ी परेशानी, गेहूं की फसल को भारी नुकसान
1931: ब्रिटिश वायसराय, गर्वनर जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी (महात्मा गाँधी) में भेंट राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।
1941: भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रमोद काले का जन्म।
1951: नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन।
1961: भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया।
1980: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का जन्म।
2001: तालिबान ने मूर्तियों को खऱीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
ये भी पढ़ें: शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी, तापमान में भारी गिरावट
2002: राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के खि़लाफ़ प्रस्ताव नामंजूर, अफग़़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 लोग मरे।
2003: नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।
2009: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला के मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी।राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
2011: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक अर्जुन सिंह का निधन।
2016: भारत के राजनीतिज्ञों में से एक पी. ए. संगमा का निधन।
2022: ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न का निधन।