
बड़सर में जनसंपर्क अभियान में जुटे दीपक शर्मा
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
ऑल इण्डिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के बाद हमीरपुर लौटते ही अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। दीपक शर्मा ने आज भोटा, शुक्कर खड्ड पुल, पाहलु, बल्ली, बैरी, कंदोह, काथला, पोरला,और बधान गावों में जनसंपर्क अभियान करके जनता के बीच होने जा रहे उपचुनावों की स्थिति से जनता को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने का काम कर रही है। वह देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिए घातक है। हिमाचल प्रदेश जैसे आदर्श परंपराओं के प्रदेश में जिस तरह की खरीदो फरोख्त की राजनीति की जा रही है वह निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सजग, साक्षर और समझदार है। ऐसी घटिया राजनीति करने वालों को अवश्य सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव जनता के ऊपर थौंपा गया है। कर्ज़ में डूबे प्रदेश के लिए यह अतिरिक्त बोझ है लेकिन भाजपा को इसकी कोई फिक्र नहीं है। दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को गिराने का भाजपा जितना मर्जी प्रयत्न कर ले लेकिन कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।
ये भी पढ़ें : Himachal : कांग्रेस के छह बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल
जनसंपर्क अभियान के दौरान दीपक शर्मा का विभिन्न स्थानों पर जनता ने स्वागत किया.दीपक शर्मा ने जनता से अपील कि कांग्रेस उम्मीदवार को जिता कर लोकतंत्र के हत्यारों को सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की स्वस्थ परंपराओं, स्वच्छ राजनीति के स्थापित आदर्श, मूल्यों और सिद्धांतों को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि सत्ता के दलालों को सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा की जिस तरह से भाजपा नेता ठाकुर जय राम इस सारे निंदनीय प्रकरण के सरगना बन कर शेखी बघार रहे हैं वह राजनीति के गिरते स्तर का प्रतीक है। उन्होंने युवा वर्ग से खास अपील करते हुए कहा कि युवा इस संबंध में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और उन्हें इस बारे सक्रीय भूमिका निभानी होगी ताकि हिमाचल में स्वच्छ राजनीतिक आदर्श स्थापित रह सकें और भविष्य में कोई भी नेता ऐसी घिनौनी हरकतें करने की हिम्मत न कर सके।