
हिमाचल की बेटी कंगना रनौत का अपमान नहीं सहेगा हिमाचल : अर्चना चौहान
पोल खोल न्यूज़। हमीरपुर
कांग्रेस नेत्री सुप्रिया द्वारा की गई टिप्पणी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हमीरपुर अर्चना चौहान, महामंत्री सुनीता सोनी ,रीना ,अंजना ठाकुर ,कांता शर्मा, सरोज ठाकुर, किरणबाला, शकुंतला देवी, अनीता, अलका, उषा आदि महिला मोर्चा पदाधिकारीयो ने निंदा करते हुए कहा की कांग्रेस की नेत्री सुप्रिया ने हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर देवी देवताओं की पुण्य भूमी का अपमान किया है जो बहुत बड़ी गलती है। इसके साथ कांग्रेस के अन्य लोगों ने भी उस पर अभद्र टिप्पणी की है कांग्रेस के लोगों के पाप का घड़ा अब भर चुका है।
ये भी पढ़ें: कंगना पर अभद्र टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने EC से की कार्यवाही की मांग
कांग्रेस ने एक बेटी के साथ मंडी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में देश का अपमान किया है, देवभूमि की नारी शक्ति एवं समस्त देव तुल्य जनता इसे माफ नहीं कर सकती। भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर ने कहां की पहले कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी ने सनातन धर्म में शक्ति शब्द पर टिप्पणी की थी और अब हिमाचल कांग्रेस की नेत्री द्वारा हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी के अपमान को माफ नहीं करेंगे। मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है लोकसभा के चुनाव में मंडी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का जवाब अवश्य देगी।