
आज का इतिहास : अमेरिका के लिए पहली बार ‘अंकल सैम’ का सम्बोधन हुआ
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 07 सितम्बर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 07 सितम्बर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1701- जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1812- बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया।
1813- अमेरिका के लिए पहली बार ‘अंकल सैम’ का सम्बोधन हुआ।
1822- ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1860- लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
1906- बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
1921- अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली मिस अमरिका सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
1923- विएना में इंटरपोल की स्थापना हुई।
1931- लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
1950- हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1977- इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
ये भी पढ़ें: डंके की चोट पर : सैंकड़ों पशु आज भी सड़कों पर, गौवंश को खुले में छोडऩे वालों पर हो सख्त कार्यवाही
1998- अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में शुरु हुआ।
1999- एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50 हजार लोग बेघर हो गए।
2002- इयाजुद्दीन अहमद बंगलादेश के नये राष्ट्रपति बने।
2004- फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005- मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2009- भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
2011- रूसी विमान याकोवलेव याक-42 के उड़ान भरने के तुरत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 22 हॉकी खिलाड़ियों की पूरी टीम सहित 44 लोगों की मौत हो गई।
2011- दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर के द्वार संख्या-5 के पास सूटकेस में रखे गए बम के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए।
2013- त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे रोमेश भंडारी का निधन।