
आंगनवाड़ी केंद्र चाहड़ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता रैली
पोल खोल न्यूज़ | चाहड़/टौणी देवी
आंगनवाड़ी केंद्र चाहड़ में बुधवार को कार्यकर्ता और सहायिका ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यकर्ता सीता देवी ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है।
ये भी पढ़ें:जिले भर में अधिकारियों-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने ली नशे के विरोध की शपथ
इस मौके पर गांव की महिलाओं और बच्चों के साथ रैली निकाली गई तथा घर-घर जाकर लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को तिरंगे के गौरव और उसकी भूमिका के बारे में जानना जरूरी है। कार्यक्रम में पूजा, शालू, सीता, सुनीता, गौरांश, उत्कर्ष, सुमना, किरण रानी, राबी आदि ने सहयोग दिया।