
Pol Khol News Desk
देश और दुनिया में 06 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत और विश्व के इतिहास में 06 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
1907 – फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1917 – फिनलैंड ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926 – फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए।
1946 – हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।
1978 – यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 – इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
ये भी पढ़ें:जनता की उम्मीदों व अपेक्षाओं के अनुरुप काम कर रही प्रदेश सरकार : राजेंद्र राणा
1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।
1997 – क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 – बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
1999 – इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 – स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर ऑफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।
ये भी पढ़ें: Temple Of Himachal : सबकी मनोकामना पूर्ण करती है माँ चतुर्भुजा
2007 – ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2008 – केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मृत्यु और 770 घायल।