Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 16 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: –
1631 : इटली के विसुवियस पर्वत का ज्वालामुखी फटने से छह गांव तबाह हो गए, जिससे चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
1707 -जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1824 – ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर खोली गयी।
1862-नेपाल में संविधान लागू हुआ।
1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम और रानी मेरी ने स्वीकृत कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।
1920 – चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप आने से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत।
1929 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
1937 – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म।
ये भी पढ़ें: टौणी देवी में अंडर 19 स्टेट बास्केटबाल टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर
1945 – दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की जगह आत्महत्या कर ली।
1951 : हैदराबाद में सालारजंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1958- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
1959- पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी हिमपात से 48 लोगों की मौत।
1960: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की मौत।
1971 : भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच युद्धविराम पर सहमति के बाद पाकिस्तान से पृथक होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1985 : कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया।
ये भी पढ़ें: सेब व्यापार में धोखाधड़ी करने वालों के रद्द किए जाएंगे लाइसेंस
1991–कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – नई दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
2002 – प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन।
2004- दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्ट +’ का शुभारंभ।
2006- नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
2009 – फिल्म निर्माण को एक नये मुकाम पर ले जाते हुए जेम्स कैमरन ने विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘अवतार’ का निर्माण किया। दुनियाभर में इस फिल्म ने 2.7 अरब डॉलर की कमाई की।
2012 – दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए।
2014 – तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने पेशावर में स्कूल पर हमला किया। गोलीबारी में 150 लोगों की मौत, जिनमें 134 बच्चे थे।
2022 – भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ दिलीप महलानबीस, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ओआरएस के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है का निधन।