Neha Verma | Hamirpur
मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है। लोहड़ी के दूसरे दिन संक्रांति मनाई जाती है। उत्तरी भारत में मकर संक्रांति के पर्व को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी खाने का विशेष रूप से महत्व है। इस खिचड़ी के बिना मकर संक्रांति का त्योहार अधूरा होता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति स्पेशल उड़द की दाल की खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी…..
आवश्यक सामग्री
- उड़द साबुत – 1 कप
- चावल – 4 कप
- देसी घी – आधा कप
- अदरक
- जीरा 1 टी स्पून
- हींग – एक उदार चुटकी
- लाल मिर्च 2
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : लंच या डिनर में बनाएं भरवां करेले
- स्वादानुसार नमक
- काने के लिए पानी – 10 कप
- हल्दी
बनाने का तरीका
- चावल और दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। पानी निकालकर एक तरफ रख दें।
- अब कुक्कर ले उसमें घी गर्म करें फिर जीरा, लाल मिर्च, अदरक, हल्दी और हींग डालें।
- जब जीरा चटकने लगें तो उसमें चावल और दाल डालकर अच्छे से भूनें।
ये भी पढ़ें: Taste Of Himachal : इस तरह बनाएं कद्दू की बर्फी
- इसमें नमक मिलाकर अच्छे से मिलाएं। फिर पानी डालकर ढक्कन लगाकर उबलने दें।
- थोड़ी देर बार खिचड़ी को धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं जब खिचड़ी पक जाएं उसके बाद उसे गर्मागर्म सर्व करें।