पोल खोल न्यूज़ | बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। यह मामला बिलासपुर शहर के साथ लगते मंडी भराड़ी का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को यहां रेलवे ऑफिस के पास कुछ बदमाशों ने बंबर ठाकुर और उनके बेटे ईशान ठाकुर पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: किसानों की फसलों के सुरक्षा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए बनाया जाए कानून : सीटू
बंबर ठाकुर पर हमले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस हमले में बंबर ठाकुर और उनके बेटे ईशान ठाकुर चोटें लगी हैं। हालांकि बंबर ठाकुर को ज्यादा चोटें आई हैं, उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बंबर ठाकुर और उनके बेटे ईशान ठाकुर पर हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला होने की सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि बंबर ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। इस मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।