
सुजानपुर का रण : पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर हमलावर रहे सीएम सुक्खू
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू छः जनसभाएं। कर गए। इस दौरान वह पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर पूरी तरह से हमलावर रहे। उन्होंने सीधी चोट देते हुए कहा कि कांग्रेस के बिकाऊ पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पिछले दस महीनों से जनता से कटे हुए थे। उन्हें जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं था।
सीएम के अनुसार राणा की अपनी पंचायत में बीते 8-9 महीने से पानी की समस्या थी। जिससे लोग परेशान थे, लेकिन राणा जनसेवा की बजाय सरकार गिराने की साजिश रचने में व्यस्त रहे। कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के संज्ञान में इसे लाया।
ये भी पढ़ें :जयराम सरकार में पांच साल तक हमीरपुर जिले की अनदेखी हुई : सुक्खू
मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में कहा कि ऐसा विधायक किस काम का जो अपनी गृह पंचायत के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान न कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत चमियाना के 8-9 गांव की पानी की समस्या भी उनके संज्ञान में कैप्टन रणजीत ने लाई है। ग्राम पंचायत चमियाना की पानी की समस्या को भी अगले तीन-चार दिनों में सुलझा दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगा।