
आज का इतिहास : जर्मनी में पहली नेशनल असेंबली का किया उद्घाटन
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 18 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1848- जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन ।
1912- पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज।
1933- पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म।
1974- राजस्थान के पोख़रण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया।
1991- ब्रिटेन की हेलेन ने पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी।
2006- नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2009- श्रीलंका सरकार ने 25 वर्ष से तमिल विद्रोहियों के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने की घोषणा की।
2012- प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन ।
2017- बॉलीवुड अभिनेत्री रीमा लागू का निधन।
2017- भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन।