
Himachal : कांगड़ा के रैहन में जेपी नड्डा की रैली
पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की नामांकन वापसी के बाद प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिला कांगड़ा के फतेहपुर के रैहन पहुंचे। नड्डा कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजीव भारद्वाज की रैली के लिए पहुंचे हैं। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
ये भी पढ़ें : हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में 5 साल तक सेवाएं देना अनिवार्य
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नीति आयोग के अनुसार, भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, यह बदलता भारत और इसकी बदलती छवि है। क्या आपने कभी सोचा था कि यहां हाईवे आएगा? क्या अब हाईवे का काम नहीं चल रहा है?। कई परियोजनाएं चल रही हैं। जब यह बुनियादी ढांचा बनेगा, तो गांवों का विकास होगा।