
आज का इतिहास : सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मरीन इंजिनियर बनीं
Pol Khol News Desk | Hamirpur
देश और दुनिया में 27 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए आज हम आज के इतिहास के बारे में जानेंगे।
भारत एवं विश्व इतिहास में 27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-
1604: अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई।
1781: हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1859: देश के महान उद्योगपति दोराबजी टाटा का जन्म हुआ। उन्होंने ही टाटा स्टील की नींव रखी थी।
1870: श्रमजीवी संघ की स्थापना। यह भारत का पहला मजदूर संगठन था।
1907: सदी के महानतम क्रिकेटर सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।
1939: जेट इंजन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1963: खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी का निधन हुआ।
1972: भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा का जन्म। वह द ग्रेट खली के नाम से प्रसिद्ध हैं।
1976: भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
ये भी पढ़ें : अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं, कांग्रेस विधायक दल आज करेगा तय
1976: महान गायक मुकेश का निधन हुआ।
1979: लॉर्ड माउंटबेटन का निधन हुआ। वह भारत के अंतिम वायसराय थे।
1982: आनंदमयी मां का निधन। वह एक महान समाजसेवी के साथ-साथ आध्यात्मिक गुरुमां थीं।
1985: नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरका का तख्ता पलटा, जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990: वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित किया।
1991: मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1993: भारतीय महिला तलवारबाज सी. ए. भवानी देवी का जन्म।
1999: सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मरीन इंजिनियर बनीं।
1999: भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाए गए पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003: 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2004: पाकिस्तान के वित्तमंत्री शौकत अजीजी पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गए।
2008: सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2010: कोंकणी साहित्य के सबसेमजबूत स्तंभ रवीन्द्र केलकर का निधन।
2013: उत्तर प्रदेश के बदनाम दंगों में से एक मुजफ्फरनगर का दंगा भड़का।