
राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव को लेकर के सुजानपुर विधायक ने लिया मुरली मनोहर मंदिर का जायजा
बिंदिया ठाकुर | सुजानपुर
राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव को लेकर के स्थानीय विधायक ने मुरली मनोहर मंदिर का जायजा लिया। बता दें कि मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाता है। वीरवार दोपहर बाद स्थानी विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा, उप मंडल अधिकारी नागरिक संजीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा , प्यार चंद ने मंदिर का निरीक्षण किया। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने उप मंडल अधिकारी नागरिक संजीत ठाकुर से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मेले के सफल आयोजन को लेकर के चर्चा की तथा शहर भर में चल रहे विकास कार्य का भी निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें : भाजपा के वार पर पलटवार करेगी कांग्रेस, 9 मार्च को बनेगी रणनीति
कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुंदर तथा आकर्षक का केंद्र बने सभी बातों का ध्यान रख करके कार्य किए जाएं विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने चार करोड़ के लागत से बंन रहे टाउन हॉल का कार्य भी देखा।