
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के जन्मदिवस पर अटल प्रेम संस्था आयोजित कर रही विशिष्ट सेवा सम्मान समारोह
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर अटल प्रेम सेवा संस्था द्वारा “विशिष्ट सेवा सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 10 अप्रैल 2025 को प्रातः 10 बजे माता मंदिर टौणी देवी में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर शामिल होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने-माने शिक्षाविद रोशन लाल रंगड़ा उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें: हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति सरकाघाट की मासिक बैठक आयोजित
संस्था के अध्यक्ष विजय बहल ने बताया कि यह समारोह समाज सेवा, शिक्षा और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। साथ ही सभी आमंत्रित अतिथियों व प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी उचित व्यवस्था की गई है।