
समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा का भव्य आयोजन
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा समीरपुर स्थित उनके निवास पर भजन-कीर्तन और केक काटने का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो बार के सफल मुख्यमंत्री रहे प्रो. धूमल को महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्पण और प्रयासों के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है।
बेटी है अनमोल योजना, माता शबरी योजना, पंचायती राज संस्थाओं में 50% आरक्षण और पर्व-त्योहारों पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से उन्होंने नारी शक्ति को नई दिशा दी है।
ये भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के जन्मदिवस पर अटल प्रेम संस्था आयोजित कर रही विशिष्ट सेवा सम्मान समारोह
इस अवसर पर हमीरपुर जिले के पांचों मंडलों की समस्त मातृ शक्ति को 12:30 बजे समीरपुर पहुंचने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। महिला मोर्चा द्वारा प्रो. धूमल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।