
महिला मोर्चा जिला स्तर पर मनाऐगा पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती: अर्चना चौहान
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा है कि यह वर्ष पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंती वर्ष है। उनका जन्म 31मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदाबाद जिले के चौड़ी में हुआ था वीरता और मूल्यों की रानी देवी पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर ने संस्कृति पुण्य जागरण के साथ-साथ गरीब, दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई वह आदर्श और प्रेरणादाई हैं। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश अनुसार प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में 21 मई से 31 मई 2025 के मध्य जिला स्तर पर व्यापक स्तर पर पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 26 मई 2025 को जिला स्तरीय पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंती का कार्यक्रम माता मंदिर सराय भवन टौणी देवी में होना तय हुआ है भाजपा के सम्माननीय जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर जी ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर जिले की कमेटी गठित कर दी है। कमेटी के संयोजक पूर्व विधायक कमलेश कुमारी जी और सह संयोजक भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान व प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य बिना सिंह है। इस कार्यक्रम में प्रदेश व जिला से आने वाले मुख्य वक्ता में विशेष अतिथि भी तय किए गए हैं।
ये भी पढ़ें:विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन, ग्राम पंचायत चौरी में स्वास्थ्य सेवाओं का उजाला
इन कार्यक्रमों में महिला मोर्चा जिला हमीरपुर की तरफ से सभागार बैठक, संगोष्ठी, शोभा यात्रा, प्रभात फेरी, कॉलेज, विश्वविद्यालय में कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक ,नृत्य नाटक ,सांस्कृतिक कार्यक्रम कर जिला केंद्रो पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा तथा पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर के उपलब्ध साहित्य को बड़े पैमाने पर प्रचारित प्रसारित किया जाएगा। महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम के उपरांत महिलाओं द्वारा तिरंगा सिंदूर यात्रा भी जिला महिला मोर्चा की तरफ से निकाली जाएगी।