
चिराग तले अंधेरा ; मजबूरी में गाय और बुजुर्ग महिला एक ही कमरे में सोने को मजबूर, खबर के बाद मदद को बढ़े हाथ
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
कृष्णी देवी 85 वर्ष की है। वह ग्राम पंचायत बारी के छतरैल टीका की निवासी है और हमीरपुर जिला की बमसन तहसील कार्यालय के साथ रहती है। कुछ मीटरकी दूरी पर पंचायत घर और ब्लॉक कार्यालय हैं। रविवार 25 मई को आए तूफान ने 85 वर्षीय कृष्णी देवी की गौशाला की छत उड़ा दी। पिछले चार रातों से गाय और कृष्णी एक कमरे में सो रही है। मदद के लिए कोई आगे न आया तो स्थानीय निवासी मीरां , अंजू और कमला ने मीडिया को सूचना दी। इस बारे पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर और समाजसेवी विजय बहल से विस्तार से बात हुई। चार दिन का अंधेरा छटने लगा तथा कृष्णी देवी की मदद को हाथ आगे बढ़ने लगे। सवाल यह रहा कि चार दिन से प्रशासन और जिम्मेवार लोग क्यों सुस्त रहे। क्यों बीपीएल परिवार से संबंधित बुजुर्ग कृष्णी देवी को तत्काल मदद नहीं मिल पाई। क्यों एक तिरपाल तक प्रशासन न दे पाया
ये भी पढ़ें: शिमला में दो बहुमंजिला मकानों के 26 कमरे जलकर राख, 4 परिवार बेघर
पोल खोल न्यूज़ की खबर के बाद मदद यूं आगे बढ़े हाथ….
1) भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर जिला की पूर्व अध्यक्ष अर्चना चौहान और समाज सेवी सुनील चौहान ने 5000/.. रुपए देने की जानकारी प्रदान की है। दानराशि आज सायं 5 बजे श्री मति कृष्णी देवी जी को अर्चना चौहान अपने हाथों सौंप रही हैं।
2) समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी विजय बहल अपनी नेक कमाई से आर्थिक मदद देने के लिए आगे आए हैं। दान राशि आज शाम को श्रीमती कृष्णी देवी को दी जा रही है।
3) ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर आज पीड़िता की टूटी छत की मरम्मत करवा रहे हैं।
4) श्री गौरव शर्मा जी द्वारा कृष्णी देवी की मदद गूगल पे द्वारा दानराशि भेज की गई । शुक्रिया गौरव जी।
5) बारी निवासी श्रीमती मीरां देवी पत्नी संसार चंद द्वारा कृष्णी देवी की मदद के लिए अपने हाथों आर्थिक सहयोग की बात की गई। दान राशि आज सायं 5 बजे श्रीमती कृष्णी देवी को सौंप दी जाएगी।
6) आप भी गरीब की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं
कॉन्टैक्ट : पोल खोल न्यूज हेल्पलाइन
9882751006