
कृष्णी देवी की मदद के लिए आगे बढ़ने लगे हाथ, अब तक 21 हजार से ज्यादा धनराशि एकत्रित
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
टौणी देवी क्षेत्र में पांच दिन पहले आई जोरदार बारिश और तूफान गरीब परिवार के ऊपर कहर बनकर बरपा। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। टौणी देवी की कृष्णी देवी का मकान और गौशाला क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उनकी मदद के लिए लोग भी आगे आने लगे हैं तथा यह कारवां बढ़ता जा रहा है। टौणी देवी की 85 वर्षीय वृद्धा कृष्णी देवी के साथ उसका 55 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्र भी रहता है तथा उनके परिवार में देखभाल करने वाला कोई और नहीं है।
मकान भी बरसों पुराना कच्चा बना हुआ है तथा जर्जर हालत में हो चुका है सांसद अनुराग ठाकुर की संस्था प्रयास की ओर से गुरुवार को संयोजक संजीव राजपूत ने कृष्णी देवी को संस्था की ओर से₹5000 की मदद प्रदान की। इसी तरह से स्थानीय राजस्व अधिकारी ने भी प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर ₹3000 की आर्थिक सहायता की तथा अन्य मदद का भी भरोसा दिलवाया। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि कई और लोग भी गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और वह सभी का हृदय से इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं । अन्य दानवीर भी उनकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: चिराग तले अंधेरा ; मजबूरी में गाय और बुजुर्ग महिला एक ही कमरे में सोने को मजबूर, खबर के बाद मदद को बढ़े हाथ
चिराग तले अंधेरा … उजाले के शुरू हुए प्रयास
पोल खोल न्यूज़ की खबर के बाद मदद को आगे बढ़े हाथ……
1) भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर जिला की पूर्व अध्यक्ष अर्चना चौहान और समाज सेवी सुनील चौहान ने 5000/.. रुपए देने की जानकारी प्रदान की है। दानराशि आज सायं 5 बजे श्री मति कृष्णी देवी जी को अर्चना चौहान अपने हाथों सौंप रही हैं।
2) समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी विजय बहल अपनी नेक कमाई से आर्थिक मदद देने के लिए आगे आए हैं। दान राशि आज शाम को श्रीमती कृष्णी देवी को दी जा रही है।
3) ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर आज पीड़िता की टूटी छत की मरम्मत करवा रहे हैं।
4) श्री गौरव शर्मा जी द्वारा कृष्णी देवी की मदद गूगल पे द्वारा दानराशि भेज की गई । शुक्रिया गौरव जी।
5) बारी निवासी श्रीमती मीरां देवी पत्नी संसार चंद द्वारा कृष्णी देवी की मदद के लिए अपने हाथों आर्थिक सहयोग की बात की गई। दान राशि आज सायं 5 बजे श्रीमती कृष्णी देवी को सौंप दी जाएगी।
6) प्रयास संस्था की ओर से 5000/… रुपए की मदद श्रीमती कृष्णी देवी जी को दी गई। यह जानकारी ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर और प्रयास संस्था के समन्वयक संजीव राजपूत द्वारा प्रदान की गई।
7) प्रशासन द्वारा पीड़िता कृष्णी देवी को 3 हजार रुपए और तिरपाल प्रदान किया गया।
8) बॉर्डर पर तैनात महाड़े गांव के बीएसएफ जवान अशोक चंदेल ने 2100 रुपए की मदद प्रदान की।
9) गांव बारी की महिला शक्ति द्वारा 4900 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जा चुकी है।
10) इसके अतिरिक्त 1600 रुपए ऑनलाइन पेमेंट गूगल पे से मिले हैं।
11) बारी गांव की विजय लक्ष्मी और इनकी बेटी सुषमा गौशाला के लिए टीन की चादरें दे रही हैं।
12) दरकोटी गांव से संबंधित मिस्त्री जीवन गौशाला की रिपेयरिंग को आगे आए हैं।
13 ) दीन हित मंडल इकाई टोनी देवी के अध्यक्ष विजय ठाकुर और कोषाध्यक्ष जगदीश चंद चौहान ने श्रीमती कृष्णी देवी को 5000/.. रुपए की राशि दान स्वरूप भेंट की

15) आप भी श्रीमती कृष्णी देवी की मदद के लिए आगे आए । आप फोन पे, गूगल पे या पेटीएम से भी दान राशि भेज सकते हैं।
कॉन्टैक्ट : पोल खोल न्यूज हेल्पलाइन
9882751006