
हिमाचल में लक्ष्य के मुकाबले किसानों से कम हुई गेहूं की खरीद
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में इस बार लक्ष्य से कम मात्रा में किसानों से गेहूं की खरीद हुई है। बता दें कि 10 हजार मीट्रिक टन के मुकाबले किसानों ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को लगभग 2995 मीट्रिक टन गेहूं बेचा है। रबी खरीद सीजन के दौरान किसानों से गेहूं की खरीद बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई।
गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश के चार जिलों में 11 मंडियां स्थापित की गईं, लेकिन नगरोटा बगवां में स्थापित मंडी में गेहूं की खरीद शून्य रही। खरीद प्रक्रिया आठ अप्रैल से 15 जून तक की गई है। बता दें कि खरीद प्रक्रिया में वर्ष 2025-2026 में 1372 किसानों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें से 583 किसानों ने करीब 2995 मीट्रिक टन गेंहू बेचा है। इन किसानों को करीब 7़ 26 करोड़ का भुगतान किया गया है। अधिकतर किसानों ने मिलों के मालिकों से बेहतर दाम मिलने पर गेहूं उन्हें बेच दिया। इस कारण निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सका। कांगड़ा जिले की मंडियों में सबसे ज्यादा 1768़400 मीट्रिक टन खरीद हुई है।
2023-24 में गेहूं की खरीद के लिए 10 मंडियां स्थापित की गईं। इसमें 1439 किसानों ने पंजीकरण करवाया था। करीब 689 किसानों ने 2868 मीट्रिक टन गेहूं बेचा। करीब छह करोड़ का भुगतान किया गया। 2024-25 से 1103 किसानों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 645 किसानों ने 2880 मीट्रिक टन गेहूं बेचा। उन्हें करीब 6़ 55 करोड़ का भुगतान हुआ है। वहीं 2025-26 में 1372 किसान पंजीकृत हुए हैं। इसमें 583 किसानों से 2995 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। इन किसानों को 7़ 26 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
वहीं, सिविल सप्लाई हमीरपुर के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि 2025-26 में प्रदेश में लगभग तीन हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किसानों से की गई है। 11 मंडियां स्थापित की गई थीं। एक मंडी में खरीद नहीं हुई है। किसानों को भुगतान किया गया है।