
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मंदिर जा रहे दो श्रद्धालुओं पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, माैत
पोल खोल न्यूज़ | किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के युला कंडा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा के दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक दंपती दिल्ली का रहने वाला था। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।
ये भी पढ़ें: आदर्श अस्पतालों में होंगे इतने टेस्ट, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और लैब होंगी स्थापित
हादसे की सूचना युला पंचायत की प्रधान अंजू ने पुलिस थाना टापरी को दी। प्रधान ने कहा कि इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की माैत हो गई है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग भी मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे।