
कुदरत की कहर से टूट गया हिमाचल, 263 मौत, 66 लैंडस्लाइड, 74 बाढ़, 332 घायल…
पोल खोल न्यूज़ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून की तबाही लगातार जारी है। भारी बारिश, बादल फटने, लैंडस्लाइड और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में घर, दुकानें, पशुशालाएं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं नदी नाले भी उफान पर हैं। वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 71 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं प्रदेश में अब तक 66 लैंडस्लाइड, 74 बाढ़ और 36 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। आपात परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक इस मानसून सीजन में अब तक 263 लोगों की मौत हो चुकी है, 37 लापता हैं और 332 घायल हुए हैं। वहीं मृतकों में मंडी में सर्वाधिक 47, कांगड़ा में 41, चंबा में 31, शिमला में 26, किन्नौर में 24, कुल्लू में 22, हमीरपुर और सोलन में 16-16, ऊना में 14, बिलासपुर में 10, सिरमौर में 9 और लाहौल स्पीति में 7 लोगों की जान गई है।
Himachal Flood Update: हिमाचल-चंड़ीगढ़ नेशनल हाईवे बाधित
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने से हिमाचल चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बाधित हो गया है। चम्बा के सुंडला-बनीखेत मुख्य मार्ग पर कोटी पुल से नीचे एक युवक गिर गया। स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंच चुके हैं। युवक का रेस्क्यू करके उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है। गनीमत रही कि चमेरा डैम में युवक गिर गया, युवक पानी के साइड में किनारे पर गिरा। करीबन 100 मीटर नीचे गहरी खाई है, जहां युवक गिरा था।
Kullu Flood Landslide: कुल्लू में भारी लैंडस्लाइड
कुल्लू जिला में औट-लारजी-सैंज सड़क मार्ग में पागल नल के समीप हुआ पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण 15 पंचायत का संपर्क बाधित हो गया। सड़क बंद होने से लोग आधे रास्ते में फंसें रहे। पहाड़ी से बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण सब्जी मंडी जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एकबार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच मंडी जिले में भारी बारिश के बाद अचानक आए सैलाब से भारी नुकसान की जानकारी है । अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मलबा पनारसा, टकोली और नागवैन इलाकों में कई घरों में घुस गया है।